scriptMonsoon Update 2024: खुशखबरी ! आने वाला है मानसून, 8 से 12 मई के बीच इन जिलों में होगी धुंआधार बारिश | Monsoon Update 2024: Good news! Monsoon is coming, there will be heavy rain in these districts between 8th to 12th May | Patrika News
ग्वालियर

Monsoon Update 2024: खुशखबरी ! आने वाला है मानसून, 8 से 12 मई के बीच इन जिलों में होगी धुंआधार बारिश

Monsoon Update 2024: मध्यप्रदेश में समय से पहले मानसून के दस्तक देने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे विकसित हो रहे हैं, जिससे मौसम बिगड़ेगा।

ग्वालियरMay 09, 2024 / 10:16 am

Ashtha Awasthi

weather update today
Monsoon Update 2024: राजस्थान आ रही गर्म से दोपहर में सूरज की तल्खी बढ़ गई। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच आसमान से आग बरसी। गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया और लोगों को लू जैसा अहसास हुआ। हवा में नमी आने पर शाम को बादल छा गए, जिससे हल्की राहत मिल गई।
मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी आना शुरू हो गई है, जिससे हल्के बादल छाएंगे। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। गर्मी बढऩे पर शाम को मौसम बिगड़ जाएगा। 8 से 12 मई के बीच आंधी व बारिश की संभावना बनेगी।

Monsoon Update 2024: कैसा रहा तापमान

बुधवार को सुबह हवा शांत थी, जिसकी वजह से सुबह 11:30 बजे तक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। इस कारण सुबह तक गर्मी से राहत रही, लेकिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच राजस्थान से गर्म हवा आई, जिससे तापमान में उछाल आ गया। तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में गर्मी की चुभन अधिक रही। रात में भी तापमान बढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में भी अधिक गर्मी रही।

Monsoon Update 2024: कश्मीर में आ रहा पश्चिमी विक्षोभ

● जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस विक्षोभ की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे विकसित हो रहे हैं, जिससे मौसम बिगड़ेगा।
● अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी। नमी की वजह से बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

● तीसरे सप्ताह में लू की दस्तक हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने तीसरे सप्ताह में लू की संभावना जताई है और चौथे सप्ताह में नौ तपा शुरू होंगे।

Monsoon Update 2024: पारे की चाल

समय तापमान

सुबह 05:30 -29.4

सुबह 08:30- 31.4

सुबह 11:30- 37.6

दोपहर 02:30- 41.2

शाम 05:30- 38.8

Hindi News/ Gwalior / Monsoon Update 2024: खुशखबरी ! आने वाला है मानसून, 8 से 12 मई के बीच इन जिलों में होगी धुंआधार बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो