कांग्रेस सरकार में होते थे धमाके
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन आतंकवादियों ने अयोध्या और वाराणसी में हमला किया था। समाजवादी पार्टी ने उन आतंकवादियों का केस वापस लेने की कोशिश की थी। सपा विकास के काम में डकैती डालती थी। सपा में एक ही परिवार लूट मचाते थे। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब आतंकी विस्फोट होता था। यदि आज पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान के ओर से सफाई आ जाती है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तान अब घुसपैठ नहीं करता है। यह भी पढ़ें
चंद्रशेखर रावण कई मासूम लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद, वाल्मीकि समाज की लड़की ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप
देश को बांटना चाहती है कांग्रेस – सीएम योगी
समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ने पर सीएम योगी ने कहा कि, सपा बेकार का चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी 63 सीट पर चुनाव लड़ रही है। क्या यह पार्टी केंद्र में सरकार बना पाएगी। कांग्रेस देश की संपत्ति को रोहिंग्या, घुसपैठियों, और बांग्लादेशी को बांटना चाहती है। यह भी पढ़ें