दो माह में तीन कांग्रेस विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ा। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को भाजपा का दामन थामते ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर कर सीट रिक्त घोषित कर दी। यहां छह माह के अंतराल में उपचुनाव होगा। श्योपुर जिले के विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रेल एवं सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पांच मई को भाजपा में शामिल हो गईं। इन विधायकों ने त्यागपत्र नहीं दिया है।
पूरा किया कार्यकाल
2018 के विस चुनाव में सचिन बिरला बड़वाह से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2021 में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस ने सचिन को बर्खास्त करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष को लिखा। आखिरकार विधानसभा सचिवालय से जारी एक पत्र में कहा गया कि कांग्रेस प्रमाण पेश नहीं कर पाई। आखिरकार सचिन ने कार्यकाल पूरा किया।