scriptMoringa : सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं है मोरिंगा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान | benefits of moringa its is not less than sanjeevni for diabetes patients | Patrika News
भोपाल

Moringa : सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं है मोरिंगा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Moringa Benefits : मोरिंगा एकमात्र ऐसा पेड़ है जिसकी फूल-पत्तियां और फल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके इस्तेमाल से हमारे शरीर के कई रोग ठीक होते हैं।

भोपालMay 05, 2024 / 05:14 pm

Himanshu Singh

moringa
मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। हमारे शरीर को ये कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। इसकी पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जिससे हमारे शरीर के कई रोगों को जड़ से खत्म करने मददगार साबित होता है। इसकी पत्तियों से स्टेमिना बूस्टर ड्रिंक भी बनाई जाती है। तो आइए जानते हैं इसके फायदे…..

पाचनतंत्र को बनाता है मजबूत

मोरिंगा पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसकी पत्तियां पेट खराब मेटाबालिज्म को सुधारने में मदद करती हैं। इसकी पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबालिज्म को सपोर्ट करते हैं। खाली पेट इसकी पत्तियों का पानी पीने से भोजन पचाने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। इससे दिनभर शरीर को भरपूर ताकत मिलती है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज को कम करने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है और ये काम मोरिंगा की पत्तियां बखूबी करती हैं। मोरिंगा की पत्तियों का पानी इंसुलिन को तुरंत बढ़ाता है। इसी के साथ मोरिंगा की पत्तियों का पानी लेने से डायबिटीज का खतरा कम होता है।

एनीमिया से बचाव में फायदेमंद

मोरिंगा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। मोरिंगा में आयरन,विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन बी12 और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन बनाता है जो कि ऑक्सीजन सप्लाई करता है। फोलिक एसिड आरबीसी को बढ़ाता है। मोरिंगा का सेवन करने से एनीमिया का खतरा कम होता है।

बॉडी के अंदर जमा एसिड को बाहर निकालने में कारगर


मोरिंगा की पत्तियों को सुबह-सुबह खाली पेट पीने से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। यह शरीर में जमा सारी गंदगी को बाहर निकलता है।
बता दें कि, मोरिंगा आमतौर पर एमपी के सभी जिलों में आसानी से मिल जाता है। यहां के लोग इसकी सब्जी बड़े ही चाव से खाते हैं। मोरिंगा को सहजना, सुजना, सेंजन और मुनगा भी कहा जाता है।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Hindi News/ Bhopal / Moringa : सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं है मोरिंगा, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो