आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने पहुंचे लोग, हो गया बवाल सुभाषनगर के मोहल्ला बब्बनपुरवा निवासी हीरा सिंह रुद्राक्ष की माला बेचने का काम करते है। शनिवार की रात सभी लोग टीवी पर मैच देख रहे थे। इस दौरान वहां सट्टा लगाने वाले आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। गालियों की आवाज आने पर हीरासिंह ने उन्हें मना किया। आरोप है कि अरशद ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ हमला कर दिया। हीरालाल उनके बेटे गुरुसेवक, जोहरावर को पीटकर घायल कर दिया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर एलईडी टीवी, फ्रिज, घरेलू सामान तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुभाषनगर थाने में आठ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने हीरा सिंह के बेटे गुरुप्रीत सिंह की ओर से मुख्य सटोरिये अरशद पुत्र आबिद, हिस्ट्रीशीटर सखावत उर्फ पेटू, ताहिर, टिग्गा, सूखा,तोषिब, अरमान, जुमान एक अज्ञात निवासीगण बब्बनपुरवा सुभाषनगर पर एफआईआर दर्ज की है। हमले के बाद से आरोपी फरार हैं। हीरा सिंह ने आरोप लगाया है कि अरशद और उनके साथी आईपीएल में सट्ट लगवाते हैं। आसपास के लोगों की उनसे कुछ कहने की हिम्मत नहीं होती। आरोपी गुंडई करते हैं।