जब किसी व्यक्ति पर गुरु का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो वह ईमानदार बनता है और नैतिक मूल्यों पर चलना पसंद करता है। चूंकि बृहस्पति का असर व्यक्ति के धन पर पड़ता है, इसलिए इस ग्रह का अस्त होना कुछ राशियों के लिए परेशानियां लेकर आएगा। आइये जानते हैं कि बृहस्पति के वृषभ राशि में अस्त होने पर किन राशियों को आर्थिक परेशानी होगी।
इन राशि वालों की जेब होगी खाली
वृषभ राशि
अगर आपकी राशि वृषभ है तो बृहस्पति अस्त होने से थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस समय आपकी आमदनी तो होगी लेकिन खर्च भी बढ़ जाएंगे। इस वजह से आप पैसों की बचत करने में असफल हो सकते हैं। पैसों की बचत न होने से आर्थिक परेशानियां होंगी। इस समय फिजूलखर्ची न करें और धन के मामलों में सोच-विचार कर फैसला लें। अगर आप इस बात पर अमल नहीं कर पाते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा बदतर होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु का अस्त होना, ज्यादा अनुकूल परिणाम लेकर नहीं आएगा। आपको धन से संबंधित मामलों में समस्स्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि वालों के जीवन में धन के प्रवाह में कमी आने की आशंका है। आापकी आय के स्रोत भी कम हो सकते हैं और इससे पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा। इस समय आर्थिक जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इससे आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आर्थिक संकट के कारण आप पैसों की बचत करने में भी विफल रहेंगे। गुरु का वृषभ राशि में अस्त होना, परेशानियों का कारण बन सकता है। धन न आने से अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत आएगी।
मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि के लोगों के लिए भी थोड़ा मुश्किल रहेगा। आपको इस दौरान लाभ तो होगा लेकिन खर्च को पूरा करने में सारी आमदनी खर्च हो जाएगी। हो सकता है कि आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में बचत करने का मौका न मिले। बचत न कर पाने से दिक्कत होगी। आप खर्च पर लगाम लगाएं और पैसों की बचत करने पर ध्यान दें। इस समय बचत पर ध्यान दें।